{"_id":"6ab6ab55c048b8aed40cacb8","slug":"dna-test-to-provide-the-next-link-in-the-tikrigarh-newborn-case-chamba-news-c-88-1-cmb1003-197886-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टिकरीगढ़ नवजात प्रकरण में डीएनए जांच से जुड़ेगी अगली कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टिकरीगढ़ नवजात प्रकरण में डीएनए जांच से जुड़ेगी अगली कड़ी
Fri, 25 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
पांच-छह महिलाओं के होंगे परीक्षण, सोमवार को मेडिकल टीम पहुंचने की संभावना
गत माह ढांक के पास अलग मिला था नवजात का सिर और धड़, पुलिस खंगाल रही हर पहलू
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के टिकरीगढ़ गांव में नवजात बच्ची का सिर और धड़ अलग-अलग मिलने के मामले की जांच अब डीएनए परीक्षण के चरण में पहुंच गई है।
पुलिस ने पांच से छह महिलाओं को जांच के दायरे में लिया है। इन महिलाओं का डीएनए परीक्षण करवाने के साथ मेडिकल जांच भी करवाई जाएगी। इसके लिए मेडिकल टीम के सोमवार को क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है।
गत माह टिकरीगढ़ गांव में ढांक के समीप नवजात बच्ची का शव मिला था। बच्ची का सिर और धड़ अलग-अलग मिलने से मामले की गंभीरता बढ़ गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की थी। अब पुलिस उपलब्ध तथ्यों को जोड़ते हुए मामले की कड़ियां खंगाल रही है।
डीएनए और मेडिकल जांच की रिपोर्ट पुलिस की जांच में अहम भूमिका निभा सकती है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार चुराह उपमंडल में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। फिलहाल जांच के दायरे में शामिल किसी भी महिला को आरोपी नहीं माना गया है। जांच पूरी होने और रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पांच से छह महिलाएं जांच के दायरे में हैं। उनके डीएनए परीक्षण के साथ मेडिकल जांच भी करवाई जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।