फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   थुरल पुलिस ने पकड़ा आईटीबीबी का भगौड़ा जवान

थुरल पुलिस ने पकड़ा आईटीबीबी का भगौड़ा जवान

Tue, 26 Mar 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
थुरल पुलिस ने पकड़ा आईटीबीबी का भगौड़ा जवान
थुरल पुलिस ने पकड़ा आईटीबीबी का भगौड़ा सिपाही
विज्ञापन

13 फरवरी को नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर यूनिट 9 से हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगडा)। डूहक पंचायत के योगेश जंवाल पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह जंवाल गांव और डाकघर डूहक धनियारा तहसील थुरल को आईटीबीपी से भगोड़ा घोषित किया गया है। उसे मंगलवार को थुरल पुलिस ने पकड़ा और उसे छोड़ने आईटीबीपी के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ ले गई। जानकारी के अनुसार योगेश जंवाल वर्ष 2003 को आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर यूनिट 9 में यह जवान 13 फरवरी, 2019 को यूनिट से भाग आया था। यूनिट ने काफी तलाश करने के बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। आईटीबीपी यूनिट ने एसपी कांगड़ा को पत्र लिख कर इसकी तलाश करने की अपील की। इस संबंध में एसपी कार्यालय धर्मशाला से पुलिस चौकी थुरल को सूचना दी गई। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार शाम को कार्रवाई करते हुए योगेश जंवाल को उसके घर डूहक धनियारा से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम योगेश जंवाल को आईटीबीपी के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में यूनिट के अफसरों को सौंपने रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed