{"_id":"5b43a70d4f1c1bba248b5610","slug":"171531160333-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर 2000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर 2000 रुपये जुर्माना
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर करीब तीन-चार युवकों पर 2000 रुपये जुर्माना ठोंका गया है।
जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन पहले कुछ युवकों ने शराब पीकर शहर में हुड़दंग मचाया था। इसके अलावा उन्होंने लोगों के साथ बहस भी की थी। इसकी शिकायत लोगों ने जिला पुलिस से की थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सोमवार को हुड़दंग मचाने वाले युवकों को एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह के समक्ष पेश किया गया। इस पर एसएसपी ने हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पुलिस एक्ट की धारा 114 के तहत 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। गौर रहे कि जिला मुख्यालय में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की गैंग लंबे समय से सक्रिय है। करीब दो माह पहले भी कुछ नाबालिग युवकों ने धर्मशाला में जहां घरों और कारों के शीशे तोड़े थे, वहीं मिनी सचिवालय का दरवाजा भी तोड़ा गया था। इस पर पुलिस ने इन हुड़दंग मचाने वाले युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा था।