फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चामुंडा में युवक के साथ भागी नाबालिग लड़की पकड़ी

चामुंडा में युवक के साथ भागी नाबालिग लड़की पकड़ी

Sun, 26 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
चामुंडा में युवक के साथ भागी नाबालिग लड़की पकड़ी
धर्मशाला। चामुंडा से युवक के साथ भागी नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस दोनों को पकड़ लिया है। पुलिस ने रविवार को डाढ़ से युवक को गिरफ्तार किया, जबकि लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, युवक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामला 24 नवंबर का है। चामुंडा से युवक एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। इस संदर्भ में धर्मशाला पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। नाबालिग लड़की अपने चाचा के घर रहने आई थी और बिना बताए वह वहां से गायब हो गई थी। परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश की थी। लेकिन, जब लड़की नहीं मिली तो उन्होंने शिकायत धर्मशाला थाने में दर्ज करवा दी थी। अपनी शिकायत में परिजनों ने डाढ़ में रहने वाले युवक पर लड़की को भगाने का शक जताया था। उधर, पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed