{"_id":"5c87fb36bdec221401276dc4","slug":"161552415542-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार पर हमला कर छीनी नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार पर हमला कर छीनी नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार पर दातर से हमला पंद्रह हजार की नकदी छीनी
डमटाल में पेश आया हादसा, घायल अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगडा़)। डमटाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौच के लिए रुके एक व्यक्ति से दो युवकों ने हमला कर उससे नकदी छीनी और मौके से फरार हो गए। युवकों के हमले के चलते व्यक्ति को चोटें आई हैं, जिसका इलाज सिविल अस्पताल पठानकोट में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हुकेश शर्मा निवासी भदरोया अपनी स्कूटी पर होशियारपुर स्थित अपने जठेरों के मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। जब वह डमटाल में पहुंचा तो रास्ते के किनारे शौच के लिए रुका। इतने में उसके पास दो लड़के रुके और रास्ते के बारे में पूछने लगे। इनमें से एक युवक ने उस पर दातर से हमला कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी उसकी जेब से 15 हजार की नकदी भी ले गए। स्थानीय लोगों ने उसे पठानकोट अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल व्यक्ति ने बताया कि इसकी शिकायत डमटाल थाना में दर्ज करवा दी है। वहीं थाना प्रभारी डमटाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।