{"_id":"5beefd5cbdec2269c41f581f","slug":"161542389084-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनियारी की दुकान में लगी आग, 7 लाख का नुक्सान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनियारी की दुकान में लगी आग, 7 लाख का नुक्सान
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोल में मनियारी की दुकान
में आग से लाखों का नुकसान
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं, अग्निशमन विभाग ने पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा उपमंडल के राजोल में एक मनियारी की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग की इस घटना में सात लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह छह बजे राजोल में रवि कुमार निवासी राजोल की मनियारी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इस पर अग्निशमन विभाग कांगड़ा की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि इस पर काबू पाने के लिए धर्मशाला फायर स्टेशन से भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी को बुलाना पड़ा। फायर आफिसर धर्मशाला एसके चौधरी ने बताया कि अगर अग्निशमन विभाग जल्द आग पर काबू नहीं पाता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। उन्होंने बताया कि दुकान के आसपास ही कई दुकानें थीं, जोकि इस आगजनी की चपेट में आ सकती थीं। वहीं इस संदर्भ में थाना प्रभारी गगल कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है।