{"_id":"5b327fc94f1c1b4d108b45f9","slug":"161530036169-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवारा बताकर धोखा देकर शादी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंवारा बताकर धोखा देकर शादी करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवारा बताकर शादी करने का आरोपी गिरफ्तार
महिला पुलिस थाना धर्मशाला में पीड़िता ने दर्ज करवाई थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने धारा 376 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहिल कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी टली मरोह तहसील आरएसपुरा जिला जम्मू-कश्मीर को एक महिला की शिकायत के बाद हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र की महिला को आरोपी ने स्वयं को कुंवारा बताकर धोखा देकर शादी की थी। महिला ने जब इसकी जांच की तो आरोपी की सच्चाई सामने आई। इसके बाद उसने महिला पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ धोखे से शादी करने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सेना में कार्यरत है। महिला से संपर्क में आने के बाद आरोपी ने उससे शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। इसके बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। इसके बाद आरोपी महिला से करीब एक वर्ष तक संपर्क में नहीं रहा। इसके बाद महिला ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश आरंभ की थी। इस दौरान महिला ने सेना प्रशासन के माध्यम से ही आरोपी का रिकॉर्ड मंगवाया था। इस रिकॉर्ड से धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र से संबंध रखने वाली महिला को जानकारी मिली कि साहिल कुमार पहले से ही शादीशुदा था। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि महिला से धोखे से शादी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।