{"_id":"5d20e17b8ebc3e6cee20a59a","slug":"156243593710-kangra-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दो पकड़े, एक जमानत पर रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दो पकड़े, एक जमानत पर रिहा
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दो काबू, एक जमानत पर रिहा
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के तहत दो अलग-अलग मामलों में शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदराणा गांव का एक युवक शुक्रवार शाम शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाकर अपनी 66 वर्षीय मां कमला देवी के साथ मारपीट पर उतारू हो रहा था। पुलिस चौकी आलमपुर के मुख्य आरक्षी संजीव कुमार ने सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ा, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। एक अन्य मामले में लंबागांव पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार सुबह शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाने और पत्नी से मारपीट के के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस थाना लंबागांव के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।