फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पर्यटकों और एचआरटीसी बस में टक्कर, सात व्यक्ति घायल

पर्यटकों और एचआरटीसी बस में टक्कर, सात व्यक्ति घायल

Thu, 13 Jun 2019 12:13 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों और एचआरटीसी बस में टक्कर, सात व्यक्ति घायल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत ढलियारा बाजार में बुधवार को पर्यटकों की बस और एचआरटीसी धर्मशाला की बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। इस हादसे में सरकारी बस के चालक सहित पांच लोग और पर्यटकों की बस में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो की एक बस होशियारपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच चिंतपूर्णी से आ रही पर्यटकों की बस जब ढलियारा बाजार के पास पहुंची तो दोनों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम भी लग गया। मौके पर पहुंचे एएसआई ट्रैफिक इंचार्ज हेमंत ने सवारियों के बयान दर्ज किए । बहरहाल पुलिस छानबीन जारी है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों की बस लुधियाना से आई थी और चिंतपूर्णी में माथा टेकने के बाद बस ज्वालाजी जा रही थी।
विज्ञापन


घायलों की सूची
घायलों में सरकारी बस के चालक तिलक राज निवासी बगली धर्मशाला, सुभाष चंद निवासी परेड़ शाहपुर, किक्कर सिंह निवासी बड़ोह कांगड़ा, दीपक कुमार निवासी हरियाणा, रानी सेठी निवासी लुधियाना व बस का परिचालक शुभम ठाकुर देहरा शामिल हैं। वहीं टूरिस्ट बस में सवार चरनजीत कौर व उसका पति सज्जन सिंह निवासी लुधियाना जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed