{"_id":"5cfbf951bdec220770318b50","slug":"156001722674000-kangra-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बाबू ने फाइल पूरी करने को मांगी 4000 रुपये रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल बाबू ने फाइल पूरी करने को मांगी 4000 रुपये रिश्वत
विज्ञापन
विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा स्कूल अधीक्षक
स्कूल बाबू ने फाइल पूरी करने के लिए मांगी 4000 रुपये की रिश्वत
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की शिकायत पर विजिलेंस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/ फतेहपुर। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो उत्तरी रेंज धर्मशाला की टीम ने शिक्षा विभाग में कार्यरत एक अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शिक्षा विभाग में कार्यरत अधीक्षक स्कूल से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभों को क्लीयर करवाने की एवज में 4000 रुपये की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत प्रिंसिपल ने विजिलेंस में की थी। वहीं, विजिलेंस विभाग की टीम ने अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो उत्तरी रेंज धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने की है।
उन्होंने बताया कि फतेहपुर तहसील के एक स्कूल के सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने विजिलेंस विभाग में की थी। इस पर शनिवार को विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने जाल बिछाकर सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल पुत्र शिखणु राम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि विजिलेंस ने मामले से संबंधित दस्तावेज भी सीज कर दिए हैं। वहीं अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।