{"_id":"5cfbf948bdec22076100d5aa","slug":"156001721712-kangra-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के घर गहनों सहित नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सैनिक के घर गहनों सहित नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन
सैनिक के घर सेंध, जेवर और नकदी ले उड़े चोर
डमटाल के बाड़ी कंदरोड़ी में शुक्रवार देर रात हुई वारदात
घटना के समय घर में नहीं था कोई, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के बाड़ी कंदरोड़ी में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सैनिक के घर में सेंधमारी कर सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना के समय घर में कोई नहीं था। पीड़ित संदीप थापा पुत्र रण बहादुर सेना में सेवारत हैं और इन दिनों घर छुट्टी आए हैं।
संदीप थापा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वे अपने परिवार सहित अपने माता-पिता के घर सोने चले गए थे। इस दौरान चोर उसके घर की पिछली तरफ से लोहे की ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी दो लोहे की अलमारियों के दरवाजे तोड़कर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये की नकदी सहित दो सोने की अंगूठियां, एक गले की चेन और मंदिर में रखी दो चांदी की मूर्तियां चुरा ले गए हैं। वहीं, घर के अन्य सामान को भी बिखेर गए हैं। शनिवार सुबह जब वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि अलमारियां खुली पड़ी हैं और सामान पूरा बिखरा है। उन्होंने डमटाल पुलिस को सूचित किया। डमटाल पुलिस थाना में तैनात एएसआई गुरधियान शर्मा पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे और मौका से साक्ष्य जुटाए। एएसआई गुरधियान शर्मा ने बताया कि चोरों ने ग्रिल तोड़कर घर मे प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस थाना डमटाल के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।