फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फेरा गांव में घर से 6 तोले सोना ले उड़े चोर

फेरा गांव में घर से 6 तोले सोना ले उड़े चोर

Wed, 05 Jun 2019 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
फेरा गांव में घर से 6 तोले सोना ले उड़े चोर
लंज (कांगड़ा)। अपर लंज पंचायत के फेेेेरा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर करीब 6 तोले के सोने के जेवर उड़ा ले गए हैं। जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों से लोग खौफ के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम लाल पुत्र ठाणू राम के घर के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुरुषोत्तम लाल एक महीने से लुधियाना में अपनी पत्नी नीलम का इलाज करवा रहे हैं और वहीं रह रहे हैं। वहीं उनका छोटा बेटा भी करीब 15 दिन पहले ही लुधियाना गया था। इसलिए घर पर कोई नहीं था। वहीं पड़ोस की ही एक महिला रोज रात को लाइट जलाने और सुबह उसे बंद करने आती थी। मंगलवार सुबह जब वह महिला लाइट बंद करने सुबह 6 बजे के करीब वहां पर गई तो उसने घर के मेन दरवाजे की कुंडी को टूटा हुआ देखा और पड़ोसियों को सूचित किया। इसके बाद पड़ोसी प्रीतम सिंह ने इसके बारे में पुरुषोत्तम लाल को फोन पर बताया। साथ ही लंज पुलिस चौकी को भी सूचना दी। इसके बाद घर के मालिक पहुंचे तो उन्होंने बताया कि घर से 6 तोले के करीब सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने बताया कि फेरा गांव में चोरी होने का मामला उनके पास आया है, जिसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed