{"_id":"5cc34794bdec22143f759fda","slug":"151556301716-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजूंही में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मजूंही में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की ग्राम पंचायत पट्टा जाटियां की मंजूही खड्ड में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव पर चोटों के निशान थे और खून भी बिखरा था। वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए चार लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत मंजूही खड्ड के साथ लगती झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव की पहचान संदीप सिंह (37) पुत्र चैन सिंह निवासी पट्टा जाटियां के रूप में हुई। युवक दो दिन से लापता था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे, जबकि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं करवाई थी। युवक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने खड्ड में शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर चोटों के निशान हैं, खड्ड में कई जगहों पर खून पड़ा हुआ था। वहीं पुलिस को दिए गए बयान में युवक के पिता चैन सिंह ने इसे हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों पर शक जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि इन्हीं चार लोगों ने उनके बेटे की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंका है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है।
कोट्स
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं जांच के लिए फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। युवक के पिता के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिनके आधार पर केस दर्ज किया गया है। - ज्ञानचंद ठाकुर, डीएसपी, जवाली।