फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जमीनी विवाद में गणखेतर में हुई मारपीट, छह लोग घायल

जमीनी विवाद में गणखेतर में हुई मारपीट, छह लोग घायल

Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में गणखेतर में हुई मारपीट, छह लोग घायल
जमीन विवाद पर गणखेतर में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

पांच का अस्पताल में चल रहा उपचार, एक को उपचार के बाद दी छुट्टी
शिकायत के आधार पर पुलिस कर रही मामले में जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन गणखेतर में जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इसमें पांच लोगों का उपमंडल चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोपहर बाद हुई आपसी मारपीट के मामले में शिकायत कर्ता हरनाम दास ने कहा है कि उसकी निजी जमीन पर दूसरे पक्ष के धनी राम ने पत्थर फेंक दिए। पत्थर फेंकने का विरोध करने पर बहसबाजी के बाद धनी राम, ज्योति प्रकाश, मुकेश और माया देवी ने उन पर डंडे और दराट से हमला कर दिया। घटना में हरनाम दास उसके भाई सरूप चंद और मां सुलेषा देवी के सिर और मुंह में चोटें आई हैं। तीनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दूसरी तरफ धनी राम ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि वह अपनी जमीन में पत्थर फेंक रहे थे। धनी राम का कहना है कि हरनाम दास ने उसको बेवजह पत्थर फेंकने से मना कर दिया। मारपीट में धनी राम, बेटा मुकेश कुमार और पत्नी माया देवी घायल हो गए हैं। तीनों घायलों में मुकेश और माया देवी अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed