{"_id":"5b9176e5867a557e876d8271","slug":"151536259813-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला व स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राला व स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, चार घायल
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परागपुर (कांगड़ा)। कलोहा-नादौन सड़क पर कूहना के तीखे मोड़ पर अचानक ट्राला पलट गया और और स्कूटी स्किड हो गई। हादसे में ट्राला चालक, परिचालक सहित स्कूटी पर सवार दंपती गंभीर रूप में घायल हुए हैं। रक्कड़ पुलिस ने मौके पर जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू की है।
जानकारी के अनुसार टाइलों से भरा ट्राला कूहना के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले के पीछे आ रही स्कूटी भी स्किड हो गई। हादसे में घायल ट्राला चालक की पहचान बलजीत सिंहपुत्र गुरमेज सिंह, करिकलां, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। जबकि स्कूटी पर भटोली के अनूप कुमार व उसकी पत्नी नीलम देवी सवार थे। परिचालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद चालक और परिचालक ट्राले के बीच ही फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। पहले चारों घायल को उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्राला परिचालक और दंपती को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।