{"_id":"6a97115a4e680ec26009b94b","slug":"three-accused-from-both-sides-arrested-in-connection-with-a-case-of-firing-and-assault-meerut-news-c-72-1-mct1011-158663-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
-फायरिंग और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के कुटी चौराहे पर युवकों के बीच गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस व स्वाट टीम ने दोनों पक्षों के तीन वांछित आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में क्षेत्र में वर्चस्व को लेेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोपियों की पहचान जागृति विहार निवासी दिव्य, राजनगर निवासी साहिल व शास्त्रीनगर निवासी नागेंद्र सिंह राघव उर्फ हनी के रूप में हुई है।
शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक चौकी प्रभारी विनीत कुमार शर्मा ने नौचंदी थाने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 29 अगस्त को कुटी चौराहे पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार भाग गए थे।
मंगलवार को पुलिस व स्वाट टीम ने तीन आरोपी दिव्य, साहिल व नागेंद्र सिंह राघव उर्फ हनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -
आरोपी निखिल की मां हेड कांस्टेबल
नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को कुटी चौराहे पर हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी निखिल ठाकुर भी शामिल है। निखिल पर भी पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की मां यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर बुलंदशहर में तैनात हैं। वह घर से भागा हुआ है। पुलिस निखिल के अलावा अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।