{"_id":"5c8d43ecbdec2214757c47f0","slug":"141552761836-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमपुर में हमीरपुर के व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलमपुर में हमीरपुर के व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमपुर में हमीरपुर के युवक का मिला शव, हाथ में थी जहर की शीशी
थुरल (कांगड़ा)। आलमपुर पंचायत में ब्यास नदी के किनारे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक की पहचान रवि कर्ण गांव मंगलेहड़ डाकघर चबूतरा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे ब्यास नदी के किनारे किसी मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। उस संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ लोग नदी पर बने पुल की तरफ से जा रहे थे, तब उन्हें नदी के किनारे शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना लंबागांव के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया की रवि के हाथ में जहर की शीशी भी मिली है। इससे प्रथम दृष्टया में मौत का कारण जहर का सेवन लग रहा है।