फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एकदम बिजली का लोड बढ़ने से झुलसा व्यक्ति

एकदम बिजली का लोड बढ़ने से झुलसा व्यक्ति

Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एकदम बिजली का लोड बढ़ने से झुलसा व्यक्ति
वोल्टेज बढ़ने से झुलसा व्यक्ति
विज्ञापन

खटियाड़ पंचायत में कई लोगों के विद्युत उपकरण जले
फतेहपुर(कांगड़ा)। विद्युत मंडल फतेहपुर की पंचायत खटियाड़ में अचानक वोल्टेज बढ़ने से छह घरों में भारी नुकसान हुआ है। मगर एक व्यक्ति अचानक बढे़ हुए बिजली के लोड की चपेट में आ गया ओर उसके हाथ पैर जल गए हैं। घायल व्यक्ति को फतेहपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला खटियाड़ पंचायत के पल्ली गांव का है।

पंचायत प्रधान संध्या देवी और उपप्रधान अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को अचानक बिजली का लोड़ बढ़ गया। इससे करीब आधा दर्जन लोगों के घरों के विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। जब कुछ लोगों को करंट भी लगा है। लाइट के स्विच बंद होने के बाद भी पंखे और लाइटें चलने लग पड़े और कुछ उपकरण जल गए। वहीं, संदीप कुमार पुत्र मोहिंद्र सिंह ने जैसे ही टीबी को हाथ लगाया तो बिजली की चपेट में आ गया। इस कारण उसके हाथ और पैर जल गए हैं। उसे उपचार के लिए तुरंत फतेहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया है। लोगों का आरोप है की इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी बिजली बोर्ड हादसे का कारण जानने और मामले की सुध लेने तक नहीं पहुंचा है। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि लोड बढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले पर कर्मचारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed