फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में बनेर खड्ड में डूबा युवक

कांगड़ा में बनेर खड्ड में डूबा युवक

Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में बनेर खड्ड में डूबा युवक
कांगड़ा। बज्रेश्वरी घाट के समीप बनेर खड्ड में गणेश विसर्जन के लिए गया पैर फिसलने के काण एक युवक डूब गया। देर शाम तक पुलिस ने युवक का शव खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण अभी शव बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान नंदेहड़ निवासी 25 वर्षीय निर्भय के रूप में हुई है। हादसे के बाद खुशी से झूमते नाचते गणेश विसर्जन को आए लोगों में मायूसी छा गई। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था। विसर्जन के दौरान जैसे ही लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को पानी में ले गए, युवक का पैर खड्ड में फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग डूबे युवक को बचाने के लिए चिल्लाने लग पड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खड्ड के किनारे नंदरूल तक शव को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव बरामद नहीं हो पाया। एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को खड्ड का जलस्तर काफी तेज था। रविवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed