{"_id":"5a6e13354f1c1b89268b704d","slug":"121517163317-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर का अवैध कटान करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर का अवैध कटान करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर(कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर की पोलियां पंचायत के तीन लोगों को खैर का अवैध कटान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार धमेटा बीट के वनरक्षक रशपाल सिंह ने थाना फतेहपुर में पठाल के जंगलों में खैर के पेड़ काटने का मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोलियां पंचायत के शेर सिंह पुत्र छजुराम, बुद्धि सिंह पुत्र, किशोरी लाल पुत्र माडू राम निवासी पठाल पोस्ट ऑफिस पोलियां को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौर रहे कि इन दिनों वन परिक्षेत्र रे के अधिकतर जंगलों में खैरों का कटान चला हुआ है। इसी आड़ में वन काटु सरकारी जंगलों में खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। उधर, इस संबंध में डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल कपिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन लोगों को आईएफ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है, जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद मौके पर ले जाकर छानबीन की जाएगी।