{"_id":"5ada2fda4f1c1b60098b5a8e","slug":"11524248538-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा का तालाब में दो दुकानों के टूटे ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजा का तालाब में दो दुकानों के टूटे ताले
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब चौक पर दो दुकानों में चोरी
दीवार में सेंध लगा नकदी और अन्य सामान ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब बाजार के मेन चौक पर दो दुकानों में चोरी हो गई। चोर दुकान से नकदी और सामान उड़ा कर ले गए। जानकारी के अनुसार राजा का तालाब मेन चौक के पास स्थित दो दुकानों 99 कैफे और मोनू फास्ट फूड कार्नर में चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने दोनों दुकानों में से एक दुकान की पिछली दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन को निकाला, जबकि दूसरी दुकान की पिछली दीवार की ईंटे निकालकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों दुकानदारों रणवीर गुलेरिया और हरबंस सिंह को सुबह अपनी दुकानें खोलने के बाद चोरी की घटना का पता चला। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार मोनू फास्ट फूड कॉर्नर के मालिक के अनुसार चोरों ने उसकी दुकान में घुसकर मंदिर में रखी नकदी और गल्ले में पड़ी चिल्लर लगभग 13 से 14 हजार के रुपयों पर हाथ साफ किया। वहीं, रणधीर सिंह गुलेरिया ने बताया कि गल्ले में पड़े कुछ रुपये ही चोर निकालकर ले गए। दोनों दुकानदारों ने सुबह बाजार प्रधान पवन राणा को चोरी की घटना से अवगत करवाया। बाजार प्रधान पवन राणा ने मौके पर पहुंचकर उक्त चोरी की घटना की जानकारी थाना नूरपुर को दी। सब इंस्पेक्टर जीत सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नूरपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास सतर्कता रखें। वहीं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।