फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चंडीगढ़ में पकड़े लंबागांव से लापता हुआ नाबालिग-विवाहिता

चंडीगढ़ में पकड़े लंबागांव से लापता हुआ नाबालिग-विवाहिता

Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पकड़े लंबागांव से लापता हुआ नाबालिग-विवाहिता
चंडीगढ़ में मिले लापता नाबालिग और विवाहिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। दो सितंबर को लंबागांव से गायब हुए एक नाबालिग युवक और विवाहिता को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला है। दोनों ही चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार लंबागांव खंड की एक पंचायत का नाबालिग लड़का एक सितंबर को घर से पढ़ने गया था, लेकिन वह शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद घरवालों ने उसे हर जगह ढूंढा पर उसका कोई पता नहीं चला। उसी दिन उसी पंचायत की एक दो बच्चों की मां भी अपने घर मायके जाने के बहाने गायब हो गई। विवाहिता के परिजनों ने उसे भी हर जगह ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद दो सितंबर को पुलिस थाना लंबागांव में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद पुलिस दोनों को ढूंढ रही थी। वहीं लंबागांव पुलिस ने बुधवार को दोनों को चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला। मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि सितंबर माह में लापता हुए नाबालिग युवक और विवाहिता को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed