{"_id":"5b26a6f24f1c1b6c4d8b71a0","slug":"111529259762-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में विश्राम गृह के समीप मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर में विश्राम गृह के समीप मिला शव
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में विश्राम गृह के समीप मिला शव
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर उपमंडल में विश्राम गृह के रास्ते के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार कुछ युवक सुबह-सुबह दौड़ लगा रहे थे। उन्हें विश्राम गृह के रास्ते के किनारे एक शव दिखा। युवकों से 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। मौके पर आकर एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी ने व्यक्ति को देखा तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना फतेहपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान उपरला मोच गांव के केवल सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा दिया है। उधर, डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमोर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।