{"_id":"5b71d4fd42c79237ed6720b3","slug":"101534186749-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो चूरा-पोस्त सहित दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई किलो चूरा-पोस्त सहित दो महिलाएं गिरफ्तार
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। धमोता गांव में पुलिस ने दो महिलाओं को भुक्की सहित गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत गांव धमोता में पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान दो महिलाओं को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान उनसे 2.578 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि इन महिलाओं के खिलाफ पुलिस को नशा बेचने की शिकायतें मिली थीं। इसके चलते इन महिलाओं को सोमवार को पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित रंगे हाथों पकड़ने के लिए रणनीति बनाई गई थी। इसके चलते संयुक्त टीम जिसमें ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा, जिला नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई अजीत सिंह, मुख्य आरक्षी इंदरजीत, संतोष राज, नवजोत, राजिंदर, संदीप वर्मा, परमजीत, पुरुषोत्तम और महिला आरक्षी रंजना की टीम को गठित कर गांव धमोता में गश्त करने के निर्देश दिए थे। आरोपी महिलाओं की पहचान रोजी उर्फ सीमा पत्नी मनजीत और कमला पत्नी जगदीश दोनों निवासी धमोता अड्डा मिलवां थाना इंदौरा के रूप में हुई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।