फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   राम गोपाल मंदिर डमटाल की दस दूकानें सील

राम गोपाल मंदिर डमटाल की दस दूकानें सील

Fri, 01 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
राम गोपाल मंदिर डमटाल की दस दूकानें सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदौरा/धर्मशाला (कांगड़ा)। एसडीएम नूरपुर एवं श्री राम गोपाल मंदिर डमटाल के सहायक आयुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मंदिर की भूमि पर कुंडली मारने वाले डिफाल्टरों पर शिकंजा कस दिया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने डिफाल्टरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया और अब किराया न भरने वालों की दुकानें सील कर दी हैं।

शुक्रवार को डमटाल में राम गोपाल मंदिर की भूमि पर बसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने अभी तक का किराया न भरने वाले डिफाल्टर दुकानदारों की दुकानें सील कर दी हैं। दुकानें सील होने से डमटाल बाजार में हड़कंप मच गया है। वहीं, मंदिर की भूमि पर बन रहे नवनिर्मित भवन को जेसीबी मशीन बुलाकर धराशायी कर दिया और आरोपी की दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि पिछले काफी अरसे से राम गोपाल मंदिर पर बसे लोगों को अभी तक का किराया भरने के लिए करीब 80 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। कई बार नोटिस निकालने के बावजूद कुछ लोगों ने मंदिर में किराया जमा करवा दिया, लेकिन अभी तक कई लोगों ने किराया नहीं जमा करवाया। इस पर प्रशासन ने 10 दुकानों को सील कर दिया गया है और डमटाल में सरकारी भूमि पर बन रहे नवनिर्मित भवन को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया है, जबकि निर्माण को रोकने के लिए प्रशासन ने कई बार आरोपी को नोटिस जारी किए थे, बावजूद इसके आरोपी ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण जारी रखा। उन्होंने बताया कि जिन्होंने अभी तक का किराया जमा नहीं करवाया है उन पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा और डिफाल्टरों की दुकानें सील कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नही किया जाएगा। वहीं, इस में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed