फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चड़ी में एचआरटीसी बस व बाइक की भिड़ंत, दो घायल

चड़ी में एचआरटीसी बस व बाइक की भिड़ंत, दो घायल

Thu, 30 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
चड़ी में एचआरटीसी बस व बाइक की भिड़ंत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर(कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चड़ी बाजार में एचआरटीसी की बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक विवेक कुमार निवासी लदवाड़ा और पीछे बैठा रूपम निवासी बसनूर घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी पालमपुर डिपो की बस जो पालमपुर से चंबा वाया धर्मशाला जा रही थी। अचालक चड़ी बाजार के मोड़ पर बस की बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घायल बाइक सवार धर्मशाला कॉलेज में एमए का पेपर देने जा रहे थे। हादसे में घायल दोनों दोस्तों को निजी गाड़ी में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बाइक चालक विवेक की टांग में फ्रेक्चर हुआ बताया गया। जिसका ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि रूपम की बाजू में चोट लगी है। उधर, थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने कहा कि बाइक और बस को थाने परिसर में जब्त कर रख लिया गया है। बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इनसेट
अतिक्रमण और गलत वाहन पार्किंग से चड़ी में होते हैं हादसे
मास्टर जोगिंद्र चौधरी, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, चमन कुमार, लाल सिंह, अनेक सिंह, रिखी राम, लाल सिंह, अनिल कौंडल, सुनीता देवी और अनीता रानी ने कहा कि बाजार काफी तंग है। लगभग पूरे बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और बाजार के इर्द-गिर्द चालक अपनी गाड़ियां पार्क कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। हर रोज एक किलोमीटर का लंबा जाम बना रहता है, अधिकतर दुर्घटनाएं बाजार में होती हैं। हादसे होने का कारण सड़क के किनारे गलत तरीके से गाड़ियां पार्क होना है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि शाहपुर पुलिस भी जाम की स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए यातायत को नियंत्रण करने के लिए बाजार में कभी भी दस्तक नहीं देती है। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. रमेश छाजटा ने कहा की चड़ी बाजार में यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed