फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Create your digital ID soon; benefits could be halted.

Kangra News: जल्द बनाएं डिजिटल आईडी, रुक सकते हैं लाभ

Sat, 12 Sep 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Create your digital ID soon; benefits could be halted.
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसान जल्द डिजिटल आईडी बनवा लें अन्यथा उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं और अनुदान का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है। कृषि विभाग ने विकास खंड बैजनाथ के तहत बैजनाथ, मुल्थान और चढ़ियार तहसीलों के करीब 4,500 ऐसे किसानों की सूची जारी की है जिन्होंने अभी तक डिजिटल आईडी नहीं बनवाई है।
विज्ञापन

ये किसान पहले से योजना में पंजीकृत हैं और इन्हें एक-दो किस्तें भी मिल चुकी हैं। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से कराए गए डिजिटल सर्वे के बाद इन किसानों को आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए थे। कृषि विषय विशेषज्ञ डॉ. रेनू शर्मा ने बताया कि अब तक किसानों को बीज, खाद, मृदा परीक्षण, औजार और कृषि उपकरण बिना आईडी के रियायती दरों पर मिल रहे थे, लेकिन भविष्य में ये सभी सुविधाएं केवल डिजिटल आईडी के आधार पर ही मिलेंगी।
विज्ञापन

पंजीकृत किसान नजदीकी लोकमित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड और जमीन का पर्चा (जमाबंदी) अपलोड करवाकर आसानी से डिजिटल आईडी बनवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed