फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Couple accused of theft arrested along with son and daughter

Kangra News: चोरी के आरोपी दंपती बेटा और बेटी के साथ गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 27 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of theft arrested along with son and daughter
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के गांव हैंजा में 22 मई को हुए चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति उत्तम और पत्नी सपना के साथ उनका बेटा और बेटी भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस ने इन सभी को पंजाब के मनीमाजरा से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पालमपुर क्षेत्र के पनापर गांव के रहने वाले हैं। इन चारों पर 22 मई को हैंजा गांव में एक घर में घुसकर लॉकर तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चुराने के आरोप हैं, जिनमें एक सोने का मांग टिक्का, सोने की नथ और चांदी का कड़ा शामिल था। पुलिस थाना भवारना के प्रभारी और जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि चोरी किए गए सभी सामान को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed