{"_id":"6a0b3435f998ba872800fffe","slug":"councillors-honoured-after-victory-bjp-and-congress-patted-their-backs-separately-kangra-news-c-95-1-ssml1021-235395-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जीत के बाद पार्षदों का सम्मान, भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जीत के बाद पार्षदों का सम्मान, भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग थपथपाई पीठ
Tue, 19 May 2026 09:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 19 May 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में कार्यक्रम के दौरान पार्षदों के साथ विधायक आरएस बाली। -स्रोत: पार्टी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय नगर परिषद चुनाव में जीतकर आए सात पार्षदों के सम्मान में भाजपा के पूर्व विधायक अरुण कुमार कुका और कांग्रेस विधायक आरएस बाली के नेतृत्व में अलग-अलग सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इस चुनाव में भाजपा समर्थित चार, कांग्रेस समर्थित दो और एक आजाद प्रत्याशी आशा कुमारी ने जीत दर्ज की है।
भाजपा के पूर्व विधायक अरुण कुमार कुका की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी समर्थित चारों विजेता पार्षदों और चुनाव लड़ने वाले अन्य उम्मीदवारों को हार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि नगर परिषद के उपप्रधान का पद पार्टी और चारों पार्षदों की सर्वसम्मति से तय किया जाएगा। इस दौरान वार्ड दो से जीतकर आई भाजपा समर्थित पार्षद सपना कुमारी ने पद पर अपनी दावेदारी भी पेश है।
दूसरी ओर कांग्रेस विधायक आरएस बाली ने आरक्षित वार्ड चार से जीतकर आए पार्टी कार्यकर्ता राहुल धीमान को प्रधान पद की दौड़ में आगे रहने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। बाली ने उनसे सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर का समान विकास करने की उम्मीद जताई। इस दौरान दूसरे विजेता मुकेश मेहता और विशेष रूप से मौजूद रहीं निर्दलीय विजेता आशा कुमारी को भी सम्मानित किया गया। निर्दलीय पार्षद आशा कुमारी ने कहा कि वह विकास के साथ हैं और उनकी प्राथमिकता नगरोटा बगवां का विकास है। उन्होंने सभी 18 उम्मीदवारों को नगरोटा परिवार का सदस्य बताते हुए समान सहयोग की उम्मीद जताई।