{"_id":"65c12ea5c037358fe10a2857","slug":"construction-work-of-50-bed-critical-care-block-will-start-from-april-kangra-news-c-93-1-ssml1047-116751-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 50 बिस्तर के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का अप्रैल से शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 50 बिस्तर के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का अप्रैल से शुरू होगा निर्माण कार्य
Tue, 06 Feb 2024 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
ऊना के मातृ शिशु अस्पताल ऊना के पास क्रिटिकल केयर ब्लाक के लिए खाली पड़ी भूमि। संवाद
ऊना। जिले मुख्यालय में आपातकाल में पहुंचने वाले मरीजों को गंभीर हालत में अब पीजीआई चंडीगढ़, टांडा अथवा निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इन मरीजों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप ही तीन मंजिला 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) तैयार होगा। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। अप्रैल माह में इस भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। यहां कितना स्टॉफ तैनात होगा। इसका भी विभाग जल्द आंकलन करेगा। ब्लॉक शुरू होने से पहले यहां स्टाफ की तैनाती भी कर दी जाएगी। जिला के लोग काफी समय से क्रिटिकल केयर ब्लॉक की मांग कर रहे थे। अब मांग पूरी होने वाली है।
सीसीबी में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा भी होगा। इससे हादसों में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ या टांडा रेफर नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग मातृ शिशु अस्पताल के साथ खाली पड़ी करीब 1500 वर्ग मीटर भूमि पर इस ब्लॉक बनवाएगा। इसका निर्माण हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लॉक में मिलेंगी ये सुविधाएं
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में सड़क हादसों व अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल का उपचार किया जाएगा। ऐसे में तीन मंजिला भवन में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी। आपातकाल में यह ब्लॉक किसी की अनमोल जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) की स्थापना से जिला ऊना में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। इस ब्लॉक का निर्माण कार्य अप्रैल माह तक शुरू करने की योजना है। इस ब्लॉक के शुरू होने से जिला स्तर पर आपातकालीन स्थिति में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना