फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   constable recreutment.

पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 29 अप्रैल से शुरू होगी दस्तावेजों की जांच पड़ताल

Sat, 23 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
constable recreutment.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में महिला-पुरुष पुलिस कांस्टेबल और चालकों के 293 पदों के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 6375 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल 29 अप्रैल से शुरू होगी। दस्तावेजों की जांच पड़ताल 13 मई तक पुलिस लाइन धर्मशाला में होगी। पुलिस प्रशासन ने लिखित परीक्षा में पास सभी अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। हर दिन दस्तावेजों की जांच पड़ताल के लिए करीब 500 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि कांगड़ा जिला के जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष, महिला और पुरुष चालक) की पीएसटी/पीईटी और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन पुलिस लाइन धर्मशाला में 29 अप्रैल से लेकर 13 मई तक होगी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन के लिए सुबह 9:00 बजे पुलिस लाइन धर्मशाला में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

इनसेट
ये दस्तावेज लाने होंगे जरूरी
अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो का सर्टिफिकेट, हिमाचली बोनोफाइड सर्टिफिकेट, कैटेगिरी और सब कैटेगिरी का 31 अक्तूबर, 2021 तक वैध सर्टिफिकेट, एक पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस आदि) व पुरुष चालक के लिए एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा। इसके अलावा अगर अभ्यर्थियों के पास एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस, बैकवर्ड एरिया सर्टिफिकेट, भूमिहीन सर्टिफिकेट, एनएसएस, एनसीसी और भारत स्काउट एंड गाइड का सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट जो अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के हों, उन्हें साथ लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed