{"_id":"626440bf89039b3dfd235310","slug":"constable-recreutment-kangra-news-sml406624495","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 29 अप्रैल से शुरू होगी दस्तावेजों की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 29 अप्रैल से शुरू होगी दस्तावेजों की जांच पड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में महिला-पुरुष पुलिस कांस्टेबल और चालकों के 293 पदों के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 6375 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल 29 अप्रैल से शुरू होगी। दस्तावेजों की जांच पड़ताल 13 मई तक पुलिस लाइन धर्मशाला में होगी। पुलिस प्रशासन ने लिखित परीक्षा में पास सभी अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। हर दिन दस्तावेजों की जांच पड़ताल के लिए करीब 500 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि कांगड़ा जिला के जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष, महिला और पुरुष चालक) की पीएसटी/पीईटी और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन पुलिस लाइन धर्मशाला में 29 अप्रैल से लेकर 13 मई तक होगी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन के लिए सुबह 9:00 बजे पुलिस लाइन धर्मशाला में उपस्थित होना होगा।
इनसेट
ये दस्तावेज लाने होंगे जरूरी
अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो का सर्टिफिकेट, हिमाचली बोनोफाइड सर्टिफिकेट, कैटेगिरी और सब कैटेगिरी का 31 अक्तूबर, 2021 तक वैध सर्टिफिकेट, एक पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस आदि) व पुरुष चालक के लिए एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा। इसके अलावा अगर अभ्यर्थियों के पास एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस, बैकवर्ड एरिया सर्टिफिकेट, भूमिहीन सर्टिफिकेट, एनएसएस, एनसीसी और भारत स्काउट एंड गाइड का सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट जो अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के हों, उन्हें साथ लाया जा सकता है।