फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress government will collapse under its own weight: Bhardwaj

अपने ही बोझ तले गिर जाएगी कांग्रेस सरकार : भारद्वाज

Sat, 02 Mar 2024 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Congress government will collapse under its own weight: Bhardwaj
अपने ही बोझ तले गिर जाएगी कांग्रेस सरकार : भारद्वाज
विज्ञापन

ज्वालामुखी में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में बोले देहरा भाजपा प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कांग्रेस सरकार अपने ही बोझ तले गिर जाएगी। इसमें भाजपा को कोई भी प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कांग्रेस के नेताओं में आपसी फूट इस स्तर तक पहुंच चुकी है कि अब वहां से वापसी संभव नहीं है। इसका प्रमाण राज्यसभा चुनाव और आज कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी और कलह जगजाहिर हो चुकी है। ये शब्द भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला देहरा भाजपा के प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने ज्वालामुखी के त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने त्रिदेव से आग्रह किया की घर-घर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएं। हर घर में दस्तक दें। कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटियों को भी जनता को बताएं जिससे हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा भारी विजय हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाएं। इस मौके पर कांगड़ा-चंबा संगठन प्रभारी राजपाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियों के बारे में बताया। पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि देश की सुरक्षा स्वाभिमान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने कीमती समय का योगदान पार्टी के लिए दें। इस मौके पर ज्वालामुखी मंडल भाजपा के अध्यक्ष अजय खट्टा, महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, जिला महामंत्री विजय मेहता, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष ज्वालामुखी मानचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed