{"_id":"69fa520c8719b49de60053da","slug":"congress-deploys-19-member-team-to-conquer-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1046-233267-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला फतह के लिए कांग्रेस ने तैनात की 19 सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला फतह के लिए कांग्रेस ने तैनात की 19 सदस्यीय टीम
Wed, 06 May 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने 19 सदस्यीय विशेष टीम को चुनावी मैदान में उतारा। इस टीम में मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है जो वीरवार से अपने-अपने वार्डों में मोर्चा संभाल लेंगे।
19 सदस्यीय टीम में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली को प्रभारी नियुक्त किया है। राज्यसभा सांसद व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी को सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा है।
फरसेटगंज, कोतवाली बाजार और कंड वार्ड का उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को प्रभारी बनाया है। भागसूनाग, मैक्लोडगंज और खजांची मोहल्ला वार्ड का जिम्मा इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन को सौंपा है। कश्मीर हाउस और सचिवालय वार्ड में प्रभारी के तौर पर पूर्व विधायक अजय वर्मा और एससी निगम के अध्यक्ष दिग्विजय मल्होत्रा को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
खेल परिसर वार्ड का कांग्रेस नेता संजय चौहान, सकोह वार्ड का एपीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और बड़ोल वार्ड का जिम्मा कुलदीप पठानिया को सौंपा है। वहीं, दाड़ी और खनियारा वार्ड का जिम्मा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा को सौंपा है। इसके अलावा सिद्धपुर का जिम्मा वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार और सिद्धबाड़ी के प्रभारी की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा को सौंपी है।
इसके अलावा कानूनी सलाहकार के तौर पर अधिवक्ता विक्रम शर्मा व विकेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी के तौर पर पुनीत मल्ली और सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर दिनेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव के अनुसार इन सभी टीम सदस्य वीरवार से अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी जिम्मेवारियों को संभाल लेंगे।