फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress councilor Anish Nag joins BJP

Kangra News: कांग्रेस के पार्षद अनीश नाग भाजपा में शामिल

Wed, 03 Dec 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 03 Dec 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
Congress councilor Anish Nag joins BJP
कांग्रेस पार्षद अनीश नाग का भाजपा में स्वागत करते त्रिलोक कपूर और अन्य। -स्रोत : पार्टी
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के पूर्व उपमहापौर और आईमा वार्ड के पार्षद अनीश नाग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर ने जिला भाजपा कार्यालय पालमपुर में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद अनीश नाग पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के निवास पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने शांता कुमार से कहा कि वह उनके 2027 के प्रदेश और पालमपुर में भाजपा विजय के संकल्प को पूरा करने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी पद की चाहत से भाजपा में नहीं आए, बल्कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार से आहत होकर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के कारण लोगों का भरोसा टूट रहा है। इसी वजह से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों की संख्या बढ़ रही है। अनीश नाग के अलावा भी कई पार्षद और नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। कपूर ने कहा कि आज पेंशनर, कर्मचारी, महिला, मजदूर और युवा हर वर्ग कांग्रेस सरकार की नीतियों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अरविंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सचिन वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, रिंकू, तनु ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


नेता प्रतिपक्ष से भी मिले अनीश नाग

धर्मशाला। पालमपुर के पूर्व उपमहापौर अनीश नाग भाजपा में शामिल होने के बाद तपोवन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मिले। उन्होंने कहा कि आज विकास के समर्थक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे प्रेरित होकर भाजपा से जुड़कर समाज के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। प्रदेश और पालमपुर के विकास के लिए उनका अनुभव, समर्पण और ऊर्जा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed