फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Commercial institutions should remove hoardings in one day: Municipal Corporation

एक दिन में होर्डिंग्स हटाएं व्यावसायिक संस्थान : नगर निगम

Tue, 11 Jun 2024 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Commercial institutions should remove hoardings in one day: Municipal Corporation
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में खुले एक व्यावसायिक संस्थान को एक दिन में होर्डिंग्स हटाने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। संस्थान को कहा है कि अगर तय समय में यह विज्ञापन नहीं हटाए गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसमें एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम पालमपुर में एक व्यावसायिक संस्थान खुला है। इसमें उन्होंने अपने विज्ञापन के लिए शहर में होर्डिंग्स लगाए हुए हैं, लेकिन शहर में इन होर्डिंग्स को लगाने के लिए केवल 15 दिन का समय ही दिया था। उसके बाद इनको हटाने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके अभी तक इन्हें नहीं हटाया गया है। जिसे देख अब नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है। नगर निगम के आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा ने कहा कि इस मामले में हिमाचल प्रदेश ओपन प्लेस (प्रिवेंशन ऑ डिस्फिगरमेंट) एक्ट, 1985 का उल्लंघन है। नगर निगम ने अब प्रबंधन को एक दिन की मोहलत दी है। उसके बाद इसे नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed