फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chirag Bhanu Singh, District and Sessions Judge, Kangra, relinquished charge.

Kangra News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा चिराग भानु सिंह ने छोड़ा कार्यभार

Mon, 31 Aug 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 31 Aug 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
Chirag Bhanu Singh, District and Sessions Judge, Kangra, relinquished charge.
धर्मशाला। कांगड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट शिमला का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद का कार्यभार विधिवत छोड़ दिया है। उनकी यह नियुक्ति भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के तहत हुई है।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय द्वारा जारी कार्यभार त्याग रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने हाईकोर्ट जज के पद पर नियुक्ति के बाद 29 अगस्त को कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद की जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होने की प्रक्रिया पूरी की। कार्यभार छोड़ने संबंधी इस रिपोर्ट की प्रतियां आवश्यक कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के प्रधान निजी सचिव को भेज दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा इसकी प्रतियां रजिस्ट्रार जनरल और रजिस्ट्रार (सतर्कता) को भेजी गई हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अटॉर्नी और कांगड़ा डिवीजन की विभिन्न बार एसोसिएशनों को भी औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed