{"_id":"6a94336f3c76c6d99a0cf2ce","slug":"chirag-bhanu-singh-district-and-sessions-judge-kangra-relinquished-charge-kangra-news-c-95-1-kng1004-252914-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा चिराग भानु सिंह ने छोड़ा कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा चिराग भानु सिंह ने छोड़ा कार्यभार
Mon, 31 Aug 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट शिमला का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद का कार्यभार विधिवत छोड़ दिया है। उनकी यह नियुक्ति भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के तहत हुई है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय द्वारा जारी कार्यभार त्याग रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने हाईकोर्ट जज के पद पर नियुक्ति के बाद 29 अगस्त को कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद की जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होने की प्रक्रिया पूरी की। कार्यभार छोड़ने संबंधी इस रिपोर्ट की प्रतियां आवश्यक कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के प्रधान निजी सचिव को भेज दी है।
इसके अलावा इसकी प्रतियां रजिस्ट्रार जनरल और रजिस्ट्रार (सतर्कता) को भेजी गई हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अटॉर्नी और कांगड़ा डिवीजन की विभिन्न बार एसोसिएशनों को भी औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है।