फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Children-teachers sent on tour without permission, show cause notice to school management

Kangra News: बिना मंजूरी टूअर पर भेजे बच्चे-शिक्षक, स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस

Sun, 06 Oct 2024 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Children-teachers sent on tour without permission, show cause notice to school management
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगियारी को उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रबंधन को यह नोटिस शिक्षा विभाग की परमिशन के बिना स्कूल के बच्चों को टूअर के लिए प्रदेश से बाहर ले जाने के चलते दिया गया है। जानकारी के अनुसार ढुगियारी स्कूल के कुछ अध्यापकों और स्कूल के बच्चों का एक टूअर राजस्थान भ्रमण पर निकला है।
विज्ञापन

इस टूअर में 50 के आसपास बच्चे, जबकि स्कूल के आधे शिक्षक बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस टूअर पर जाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के पास परमिशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन शिक्षा विभाग ने उनके इस पत्र को निदेशालय को भेजा था, जहां से उन्हें कुछ अधूरी औपचारिकताओं का हवाला देकर इसे मंजूर नहीं किया गया था। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन ने जिलाधीश को भी इस टूअर की परमिशन के लिए लिखा था, लेकिन उन्होंने संबंधित विभाग से संपर्क करने को कहा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और टूअर की तैयारियां करता रहा। इसी बीच शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए। वहीं, बताया जा रहा है कि जिस दिन कारण बताओ नोटिस जारी हुआ, उसी दिन स्कूल को जिलाधीश की ओर से परमिशन भी मिल गई है, लेकिन विभाग की सहमति के बिना प्रदेश से बाहर टूअर पर गए शिक्षकों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिस दिन शिक्षक और बच्चे टूअर पर गए हैं, उस दिन उन्हें स्कूल को बंद करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्कूल का निरीक्षण करवाया गया था। उस दौरान स्कूल खुला था, लेकिन 45 के करीब बच्चे और कुछ शिक्षक गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन ज्योति, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed