{"_id":"67057dfeed49f5398d027284","slug":"chc-khaira-gets-lab-technician-relief-to-patients-kangra-news-c-95-1-ssml1021-150099-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएचसी खैरा को मिला लैब टेक्नीशियन, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएचसी खैरा को मिला लैब टेक्नीशियन, मरीजों को राहत
Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में लैब टेक्नीशियन ने ज्वाइन कर लिया है। सीएचसी में यह पद करीब एक दशक से रिक्त चल रहा था। हालांकि विभाग ने इसके लिए वैकल्पिक तौर पर आउटसोर्स (आरकेएस) पर तैनाती की थी, लेकिन अधिक वर्कलोड के चलते रोगियों को रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब नियुक्ति होने पर जहां दो लैब कर्मी होने से एक ओर रोगियों को समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी, वहीं दूसरी ओर अधिक समय तक सैंपल भी लिए जा सकेंगे।
सीएचसी खैरा के प्रभारी डाॅ. निशांत जसवाल ने बताया कि खैरा में लैब टेक्नीशियन ने ज्वाइन किया है और अब रोगियों को लैब जांच की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पंचायत प्रधान विनोद कुमार, उपप्रधान राजेंद्र कटोच, आरकेएस सदस्य रसम पाल ने लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति किए जाने के लिए आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा तथा विभाग के आला अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया है।