{"_id":"6a934034e23b0d0a9507bcc9","slug":"dr-parvesh-becomes-president-of-the-hgcta-unit-kangra-news-c-95-1-ssml1021-252744-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डॉ. परवेश बने एचजीसीटीए इकाई के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डॉ. परवेश बने एचजीसीटीए इकाई के अध्यक्ष
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया। महाविद्यालय के पुराने स्टाफ रूम में आयोजित बैठक में वरिष्ठ प्राध्यापकों की मौजूदगी में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस दौरान डॉ. परवेश गिल को स्थानीय इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया।
वहीं, नई कार्यकारिणी में डॉ. पूनम कुमारी धीमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. शैली पारुल भदवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. गौरव महाजन को महासचिव और प्रो. गोविंद सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. अमित कटोच और डॉ. दीपिका ठाकुर को सह सचिव जबकि डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता को प्रेस सचिव चुना गया।
सलाहकार मंडल में प्रो. संजय जसरोटिया, डॉ. बलराज सिंह बांद्राल, डॉ. वीएस वत्स, डॉ. अंजलि शर्मा और प्रो. अशोक कुमार को शामिल किया गया। बैठक में डॉ. वीएस वत्स, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. नरेश मनकोटिया, डॉ. सरिता, डॉ. भरत, डॉ. शेफली, डॉ. शिष्टा, डॉ. रीतू, डॉ. अंजना खरवाल, डॉ. नीरज कौशल और डॉ. अजय कुमार समेत कई प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भव्य सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में शिक्षकों से जुड़े लंबित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से शिक्षकों के कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) और विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अधिसूचना जल्द जारी करवाने को लेकर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।