फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chandigarh University will fulfill the dream of higher education of economically weaker students

Kangra News: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की उच्च शिक्षा का सपना पूरा करेगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

Sun, 18 May 2025 04:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 18 May 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh University will fulfill the dream of higher education of economically weaker students
यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आरएस बावा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। सीयूसीईटी के माध्यम से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 210 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। 100 फीसदी छात्रवृत्ति के साथ आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का उच्च शिक्षा का सपना पूरा होगा। इसमें 170 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली, जबकि 40 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस में पढ़ने वाले छात्रों को दी जाएगी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रोफेसर (डॉ) आरएस बावा ने शनिवार को कांगड़ा में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी।
प्रोफेसर बावा ने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग-2025 में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शिक्षारत हिमाचल के 5100 छात्रों में से 519 छात्रों को प्रमुख ब्रांडों में प्लेसमेंट और 122 अन्य छात्रों को कई जॉब ऑफर मिले हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कांगड़ा के 98 छात्रों को 2024-25 में शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों से 107 जॉब ऑफर मिले।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अकादमिक एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए ग्लोबल यूनिवर्सिटियों के साथ 550 सहयोग किए। छात्रों की ओर से विभिन्न डोमेन में दायर 4,300 पेटेंट में 167 पेटेंट और लांच किए गए। 150 सफल स्टार्टअप में 17 हिमाचल प्रदेश के छात्रों के हैं। यूनिवर्सिटी ने 'आर्म्ड फोर्सेज एजुकेशनल वेलफेयर स्कीम और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्कॉलरशिप' के माध्यम से 5,723 छात्रों को 5.70 करोड़ रुपये की डिफेंस स्कॉलरशिप दी है। उन्होंने कहा कि छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट (https://www.cuchd.in/scholarship/) पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। डॉ आरएस बावा ने कहा कि प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विभिन्न स्ट्रीम्स के छात्रों को 904 कंपनियों से 9124 जॉब ऑफर्स प्राप्त हुए जिसमें उच्चतम इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़ जबकि उच्चतम घरेलू पैकेज 54.75 लाख रुपये रहा। डॉ. (प्रो.) बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने रिसर्च और इनोवेशन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed