फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Challan process will be done under body camera surveillance

Kangra News: बॉडी कैमरा की निगरानी में होगी चालान प्रक्रिया

Sat, 15 Feb 2025 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Feb 2025 07:32 AM IST
विज्ञापन
Challan process will be done under body camera surveillance
धर्मशाला। सड़क पर चलते यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर होने वाली कार्रवाई अब कैमरे की निगरानी में होगी। अब आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड के ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स बॉडी कैमरा की निगरानी में चालान की कार्रवाई करेंगे। यह व्यवस्था कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर जिलों में लागू की गई है, जहां चालान की पूरी प्रक्रिया न केवल लाइव होगी, बल्कि रिकॉर्ड भी की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला कार्यालय में कार्यरत तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स को बॉडी कैमरा उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इन कैमरों में सिम लगाने की सुविधा है, जिससे कार्रवाई को ऑनलाइन स्ट्रीम करने के साथ-साथ रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। बॉडी कैमरा की यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स के व्यवहार पर नजर रखने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अकसर चालान के दौरान अनुचित व्यवहार और रिश्वत मांगने जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। इतना ही नहीं पैसे मांगने के आरोप भी चालकों की ओर से लगाए जाते हैं। इसी उद्देश्य से आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स को बॉडी कैमरा उपलब्ध करवा गए हैं। अब बॉडी कैमरा के माध्यम से चालान की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों की गतिविधियां और वार्तालाप कैद होगा, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में स्पष्ट साक्ष्य उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ फ्लाइंग धर्मशाला नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स को बॉडी कैमरा उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनमें सिम डालने की भी सुविधा होगी। इससे चालान प्रक्रिया को न केवल लाइव देखा जा सकेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर रिकॉर्डिंग भी चेक की जा सकेगी। इससे सड़क सुरक्षा नियमों की बेहतर अनुपालना सुनिश्चित होगी और चालकों को किसी भी प्रकार की अनुचित परेशानी से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed