{"_id":"679e08f1ff01d54f35016dcc","slug":"cattle-on-the-road-people-are-losing-their-lives-in-accidents-who-is-responsible-kangra-news-c-95-1-kng1002-163867-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मवेशी सड़क पर, हादसों में लोग गंवा रहे जान, जिम्मेदार कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मवेशी सड़क पर, हादसों में लोग गंवा रहे जान, जिम्मेदार कौन
Sun, 02 Feb 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 02 Feb 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
गांव रछियालु में बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाले बैल को रस्सियों के सहारे पकड़ा।
अभियान-4
लावारिस पशुओं के कारण अब तक सड़कों पर जान गवां चुके हैं कई चालक
लचर व्यवस्था का खामियाजा झेल रहे वाहन चालक और लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। सड़कों पर डेरा जमाए लावारिस पशुओं के कारण वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। आए दिन सड़कों पर जमा पशुओं के कारण हादसे हो रहे हैं। अब तक कई वाहन चालक पशुओं को बचाने के चक्कर में अपनी जान गवां चुके हैं। प्रशासन के सुस्त रवैये का खामियाजा लोगों को झेलना पड़ रहा है।
सड़कों पर घूमते खुंखार सांड कई बार एक-दूसरे से लड़ाई के दौरान राहगीरों को तो घायल कर ही रहे हैं, साथ ही वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला कांगड़ा में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां सड़कों पर अचानक पशु आने के हुई दुर्घटनाओं में या तो लोगों को जान गई है या वे घायल हुए हैं। इतना ही नहीं इन पशुओं ने किसानों और लोगों पर भी हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। लावारिस पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई योजना न होने के कारण हर कोई इन पशुओं के परेशान है।
- जिला कांगड़ा में कई वाहन चालक सड़कों पर लावारिस पशुओं के कारण दुर्घटना का शिकार हुए हैं, जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई है। शहरों-बाजारों को घूम रहे पशुओं के लिए कोई योजना बनाना प्रशासन का काम है। पुलिस केवल यातायात व्यवस्था ही देख सकती है।
विज्ञापन
- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा
लावारिस पशुओं के कारण हुए सड़क हादसे
अगस्त, 2021- नूरपुर थाना के तहत सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान रणजीत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव पचां (नागनी) के रूप में हुई है। बेसहारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से रणजीत की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
अगस्त, 2022 - कांगड़ा अस्पताल के सामने पशुओं के हमले में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। ये लोग दिल्ली से बज्रेश्वरी माता मंदिर में माथा टेकने आए थे।
अगस्त, 2023- जवाली के भनेई के पास सड़क पर बैठे लावारिस पशुओं के कारण एचआरटीसी की बस पलट गई थी। उस समय बस में करीब 25 सवारियां बैठी हुईं थी। उन्हें हल्की चोटें आईं थी
जनवरी, 2024 - शाहपुर के धनोटू में ललेहटा गांव के वन विभाग से सेवानिवृत्त जगदीप सिंह को एक बेसहारा बैल ने पटक-पटककर मार दिया था। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि जगदीप सिंह पर बेसहारा बैल ने हमला किया और सात मिनट तक बैल व्यक्ति पर प्रहार करता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
फरवरी, 2024- पंचरुखी में एक 72 वर्षीय महिला को खेतों में एक सांड ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान शुक्री देवी पत्नी बांकू राम निवाली पंचायत बदेहड़ के रूप में हुई थी।
फरवरी, 2024 - जवाली की लुधियाड़ पंचायत में एक बेसहारा बैल के हमले से 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रकाश चंद (85) पुत्र जैसी राम निवासी दरकाटी (लुधियाड़) के रूप में हुई है। वे आंगन में बैठे थे,जहां लावारिस बैल ने उन्हें पटक-पटक कर मार दिया।
- मार्च, 2024 - ज्वालामुखी की गुम्मर पंचायत के गांव हटली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क के बीच लावारिस पशु आ जाने से कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा था।
अक्तूबर, 2024- कांगड़ा टनल के पास सड़क में अचानक लावारिस पशु आ जाने के कारण कार खाई में गिर गई थी। यह हादसा रात के समय हुआ था। इस हादसे में सवार पांच छात्रों को चोटें आईं थी।
- अक्तूबर, 2024 - पुलिस थाना खुंडियां के सपड़ालू में एक बाइक चालक की लावारिस पशुओं को बचाते बाइक के स्किड होकर गिर गई थी, जिससे चालक की मौत हो गई थी।
- दिसंबर, 2024- बनखंडी में छोटा कैंटर धर्मशाला को दूध की सप्लाई लेकर जा रहा था कि लावारिस पशुओं को बचाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराकर नीचे मकान के पास गिर गया था।
- जनवरी, 2025 - गगल थाना के तहत पंचायत रछियालु निवासी कृष्णा देवी (72) पर गोशाला जाते समय सांड ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सांड के हमले से महिला के दोनों बाजू टूट गए हैं और उसका टांडा में इलाज चल रहा है।
जनवरी, 2025- पुलिस थाना शाहपुर के धनोटू में एक बाइक सवार की लावारिस पशु के साथ टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में राजेश निवासी गांव टल दरीणी को मौत हो गई है।
-- -