{"_id":"69fa5302bf453962ef0081e4","slug":"cash-stolen-from-two-womens-bags-in-broad-daylight-in-raihan-bazaar-kangra-news-c-95-1-kng1004-233272-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रैहन बाजार में दिनदहाड़े दो महिलाओं के बैग से उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रैहन बाजार में दिनदहाड़े दो महिलाओं के बैग से उड़ाई नकदी
Wed, 06 May 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आरोपी दो महिलाओं को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, आरोपियों ने चोरी की बात कबूल लौटाई राशि
संवाद न्यूज एजेंसीरैहन (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में खरीदारी के दौरान दो महिलाओं के बैग से नकदी चोरी करने के मामले सामने आए हैं। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो संदिग्ध दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी महिलाओं ने चाेरी की बात कबूल की और पुलिस ने सारी राशि बरामद कर ली।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को निकटवर्ती गांवों से आईं दो महिलाएं बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान दुकान में सामान लेते समय एक महिला के बैग से अज्ञात महिला ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। चोरी का पता चलते ही पीड़िता ने शोर मचा दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध प्रवासी महिलाओं को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान एक अन्य महिला के बैग से भी नकदी चोरी की घटना सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उनके कब्जे से चोरी की गई रकम बरामद कर पीड़ितों को लौटा दी गई। पकड़ी गईं महिलाएं पठानकोट क्षेत्र की बताई जा रही हैं। डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।