{"_id":"672526636737c73085060074","slug":"car-fell-from-the-under-construction-bridge-in-ganju-da-bagh-one-person-referred-kangra-news-c-95-1-kng1002-152887-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गंजू दा बाग में निर्माणाधीन पुल से गिरी गाड़ी, एक टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गंजू दा बाग में निर्माणाधीन पुल से गिरी गाड़ी, एक टांडा रेफर
Sat, 02 Nov 2024 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी देहरा मार्ग पर गंजू दा बाग के पास एक निर्माणधीन पुल की नीचे गिरी कार।
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी-देहरा मार्ग पर गंजू दा बाग के पास वीरवार रात के समय एक निर्माणाधीन पुल से एक गाड़ी गंदे पानी के दलदल में जा गिरी। इस दौरान कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को टांडा रेफर कर दिया गया है।
वाहन में सवार बाकि लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार दिवाली की देर रात वीरवार को एक नई गाड़ी देहरा मार्ग पर गंजू दा बाग में एक निर्माणाधीन पुल से नीचे जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। गाड़ी निर्माणाधीन रास्ते से गुजरते हुए पुल की किनारे पर लगे बड़े सरियों से टकराई और फिर पुल के नीचे दलदल में जा धंसी। अगर पुल पर सरिए न लगे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है गाड़ी में सवार दोनों सवारों को मामूली चोटें आई हैं।
गाड़ी पूरी तरह से दलदल में धंस गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्वालामुखी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतिंद्र ने बताया कि हादसे के बाद दो घायलों को अस्पताल लाया गया, जिसमें से एक को टांडा रेफर कर दिया गया है और दूसरे को मामूली चोटें आईं थी।