{"_id":"61955086d5fb354e8b5baf50","slug":"canal-overflow-kangra-news-sml3905743191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह नहर के ओवरफ्लो पानी ने बर्बाद की टांडा-बाई में 40 कनाल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह नहर के ओवरफ्लो पानी ने बर्बाद की टांडा-बाई में 40 कनाल गेहूं
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
काठगढ़ के गांव टांडा-बाई में शाह नहर का पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में घुसा।
- फोटो : Kangra
Link Copied
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौैरा की ग्राम पंचायत काठगढ़ के गांव टांडा-बाई में शाह नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और घरों में घुस गया। इससे एक किसान की करीब 40 कनाल गेहूं बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
बुधवार को शाह नहर को पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों और खेतों में घुस गया। तेज बहाव सामान को अपने साथ बहाकर ले गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जब सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं होती, तो पानी का बहाव गांव की तरफ कर देते हैं। वहीं, जब सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है, तो कहने पर भी पानी नहीं छोड़ा जाता। लोगों ने बताया कि शाह नहर के पानी के ओवरफ्लो होने का मुख्य कारण विभाग की अनदेखी है, क्योंकि शाह नहर की साफ-सफाई और रखरखाव समयानुसार नहीं किया जाता है। इस कारण पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती है। यह ओवरफ्लो पानी हर वर्ष लोगों के घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाता है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गेहूं की बीजाई किए अभी कुछ दिन ही हुए थे लेकिन शाह नहर से हुए ओवरफ्लो पानी ने उनकी 40 कनाल गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।