फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Buses have not reached Boah for five days, have to travel 7 km on foot

पांच दिन से बोह नहीं पहुंची बसें, लोगों को पैदल करना पड़ रहा सात किमी सफर

Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Buses have not reached Boah for five days, have to travel 7 km on foot
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की बोह घाटी में पिछले पांच दिन से कोई भी निजी या सरकारी बसें नहीं जा पाने के कारण लोगों को सात किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। डिब्बा क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क धंसने के कारण बसें आगे नहीं जा पा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अभी तक सड़क को बहाल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

लिहाजा अब रिड़कुमार से ही सभी बसें वापस जा रही हैं। धारकंडी की रिड़कमार-बोह सड़क की अनदेखी के लिए लोक निर्माण विभाग के सुस्तेपन रवैये से हजारों लोग परेशान हैं। रिड़कमार, बोह और रुलहेड़ पंचायतों की पांच हजार से अधिक आबादी है। यहां से सैकड़ों लोग रोजाना यहां से सफर करते हैं।
विज्ञापन

कई सालों से की जा रही है डंगा लगाने की मांग
पंचायत हार बोह के उप प्रधान पप्पू राम का कहना है कि डिब्बा में पिछले कई वर्षों से डंगे लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन विभाग ने अभी तक इस और ध्यान नहीं दिया है। इस कारण हर साल लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल बोह हादसे के दौरान खराब हुई सड़क की भी अभी तक कोई मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड काटकर रास्ता किया जाएगा साफ
बारिश के कारण डिब्बा में भूस्खलन हुआ है। मौसम साफ होने के बाद ही वहां पर डंगा लगाया जाएगा। फिलहाल बोह के लिए यातायात बहाल करने के लिए रोड को काट कर रास्ता साफ किया जा रहा है। अभी छोटे वाहन चल रहे हैं। सड़क साफ करते ही बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। - भरत भूषण, लोक निर्माण विभाग उप मंडल दरिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed