{"_id":"6a4eaa6404710135180fb8da","slug":"bridge-over-neugal-khad-tilted-to-one-side-kangra-news-c-95-1-kng1037-243776-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एक तरफ झुका न्यूगल खड्ड पर बना पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एक तरफ झुका न्यूगल खड्ड पर बना पुल
Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
थुरल के पास न्युगल खड्ड पर बने वर्षों पुराने झूला पुल एक तरफ झुका। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
थुरल (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल में न्यूगल खड्ड पर बना वर्षों पुराना झूला पुल भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बीच से क्षतिग्रस्त होकर एक ओर झुक गया है। पुल की स्थिति ऐसी हो गई है कि इसकी मरम्मत नहीं हुई तो यह कभी भी गिर सकता है।
इससे चंगर क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी महत्वपूर्ण सुविधा समाप्त होने का खतरा पैदा हो गया है। चंगर क्षेत्र को थुरल बाजार से जोड़ने के लिए वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार के कार्यकाल में इस झूला पुल का निर्माण कराया गया था। इससे पहले वर्ष 1980 में बना पुराना झूला पुल भी लंबे समय तक लोगों की आवाजाही का प्रमुख साधन रहा।
पिछले वर्ष पुल की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन बुधवार की भारी बारिश और भूस्खलन ने इसे फिर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुल पर पैदल आवाजाही भी बंद कर दी गई है। हालांकि कुछ दूरी पर नया पुल चालू है लेकिन झूला पुल के समीप स्थित जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना तक पहुंचने के लिए अब लोगों को करीब दो किमी अतिरिक्त सफर करनी पड़ेगा।
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि पुल को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जल्द इसका निरीक्षण करवाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।