फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Both tunnels of the four-lane road at Kotla opened for traffic

Kangra News: कोटला में फोरलेन की दोनों सुरंगें यातायात के लिए खुलीं

Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Both tunnels of the four-lane road at Kotla opened for traffic
त्रिलोकपुर सुरंग का बाहरी दृश्य। संवाद
कोटला (कांगड़ा)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत कोटला के पास दोनों सुरंगों को ट्रायल के बाद यातायात के लिए खोल दिया है। इन सुरंगों के खुलने से कोटला कस्बे को जाम से राहत मिलेगी और यात्रा के समय में भी कमी आएगी। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार इन सुरंगों का निर्माण कोटला को बाईपास करने और यातायात की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से किया है। दोनों सुरंगों में से एक सुरंग 720 मीटर लंबी है और दूसरी सुरंग 450 मीटर लंबी है। इन सुरंगों का निर्माण 290.55 करोड़ की लागत से किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा सुविधाएं
इन सुरंगों में सुरक्षा के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं, जिनमें अग्निशामक यंत्र, अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, जेट-फैन वेंटिलेटर, एलईडी लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। बड़ी सुरंगों में आपातकालीन निकासी के लिए क्रॉस-पैसेज की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर का घटेगा सफर
भेड़खड्ड से त्रिलोकपुर तक मुख्य सड़क में पहुंचने के लिए इन सुरंगों के बनने से पहले करीब पांच किलोमीटर का सफर था।अब इन सुरंगों के बन जाने से भेड़खड्ड से त्रिलोकपुर में मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर का सफर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू होकर देहर खड्ड तक निकलेंगी। इन सुरंगों के बनने से अब इन दोनों स्थानाें में तीन किलोमीटर का सफर घटेगा।

निर्माण कार्य में रिकॉर्ड समय
सुरंगों का निर्माण अक्तूबर 2022 में शुरू हुआ था और इन्हें ढाई साल के रिकॉर्ड समय में पूरी तरह से तैयार किया है। परियोजना के तहत गवार हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सुरंगों का निर्माण किया है।


इन सुरंगों के खुलने से स्थानीय यात्रियों और माल परिवहन को भारी लाभ होगा। सुरंगों का निर्माण समय पर और गुणवत्ता से किया गया है, जिससे कोटला कस्बे की यातायात समस्या का समाधान होगा।
विकास सुरजेवाला, निदेशक, फोरलेन परियोजना, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed